Trending
मुंबई सिटी एफसी से जुड़े यूनानी स्ट्राइकर निकोलाओस केरेलिस
मुंबई सिटी एफसी ने इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के आगामी सत्र के लिए यूनान के स्ट्राइकर निकोलाओस केरेलिस से अनुबंध का ऐलान किया।
निकोस केरेलिस के नाम से भी पहचाना जाने वाला यह फुटबॉलर पहली बार भारत में खेलेगा। केरेलिस ने युवा करियर की शुरुआत एर्गोटेलिस की ओर से की और फिर 2007 में सीनियर स्तर पर पेशेवर डेब्यू किया।

केरेलिस रूस के एम्कर पर्म, बेल्जियम के गेंक, इंग्लैंड के ब्रेंटफोर्ड और नीदरलैंड के एडीओ डेन हैग सहित सात क्लबों की ओर से खेल चुके हैं। मुंबई सिटी एफसी उनका आठवां क्लब है। केरेलिसने पेशेवर स्तर पर 361 मैच में 103 गोल दागे हैं।