Trending
कपिल देव को उम्मीद : ओलंपिक में गोल्फर अदिति अशोक जीत सकती हैं पदक
महान क्रिकेटर और पीजीटीआई के नये अध्यक्ष कपिल देव का मानना है कि शीर्ष भारत गोल्फर अदिति अशोक की फॉर्म अगर दबाव भरे हालात में बरकरार रहे तो वह पेरिस ओलंपिक में पदक जीत सकती हैं।

अदिति ने टोक्यो ओलंपिक में अंत तक पदक की दौड़ में बनी रही थी, पदक से चूककर चौथे स्थान पर रहीं। तब वह कांस्य पदक विजेता लिडिया से एक स्ट्रोक और स्वर्ण पदक विजेता नेली कोर्डा से दो स्ट्रोक पीछे रहीं।
कपिल ने एक विशेष साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैं अदिति को उसी जोश के साथ खेलते देखना चाहता हूं, जैसा वह टोक्यो ओलंपिक में खेली थीं।
उन्होंने कहा, ‘‘क्रिकेटरों और गोल्फरों के लिए फॉर्म काफी अहम है। अदिति इसी फॉर्म में खेलती हैं तो उनके पास पदक जीतने का अच्छा मौका है। अगर हफ्ते का प्रदर्शन खराब रहा तो उन्हें फिर मायूस होना पड़ेगा।