Trending

इस वजह से लामिन यमल पर लग सकता है जुर्माना

लामिन यमल अगर इंग्लैंड के खिलाफ पूरे 90 मिनट तक खेलते हैं तो जर्मनी के लेबर लॉ के तहत उन पर 27 लाख रुपए का जुर्माना लग सकता है, जिसे उनकी टीम को चुकाना होगा। लैमिन यामल इंग्लैंड के खिलाफ यूरो फाइनल से एक दिन पहले 17वां जन्मदिन मनाएंगे।

साभार : गूगल

जर्मनी लेबर लॉ के अनुसार 18 वर्ष से कम आयु के युवा किसी भी दिन रात 8 बजे (स्थानीय समय) के बाद काम नहीं कर सकते। एथलीटों के लिए थोड़ा फायदा है, जिन्हें रात 11 बजे तक काम करने की अनुमति है।

स्पेन बनाम इंग्लैंड यूरो का फाइनल 14 जुलाई को होगा। स्पेन के पास लामिन यमल को खिलाने के लिए शुरुआती 60 मिनट होंगे। इसके बाद भी टीम लामिन यमल को मैदान से बाहर नहीं बुलाती तो जर्मनी लेबल लॉ के तहत स्पेनिश फुटबॉल एसोसिएशन पर 30 हजार यूरो यानी लगभग 27 लाख रुपए का जुर्माना लगेगा।

डे ला फूएंते ने कहा था, “मुझे नहीं पता कि जर्मनी में ऐसा कोई कानून है कि लेमाइन को रात 11 बजे हटा दिया जाना चाहिए या नहीं… हमें ऐसा नहीं लगता।