2028 तक बायर्न म्यूनिख से जुड़े रहेंगे पुर्तगाली मिडफील्डर जोआओ पाल्हिन्हा
प्रीमियर लीग टीम फुलहम से जोआओ पाल्हिन्हा को जोड़कर बायर्न म्यूनिख ने अपना मिडफील्ड को मजबूत किया है। पुर्तगाली मिडफील्डर और जर्मन दिग्गज क्लब के बीच चार साल का करार हुआ है, जिसके तहत पुर्तगाली खिलाड़ी 2028 तक क्लब में बने रहेंगे।
बायर्न खेल अध्यक्ष मैक्स एबरल ने क्लब की आधिकारिक वेबसाइट के हवाले से कहा, जोआओ वास्तव में बायर्न में शामिल होना चाहता था, और हमें ऐसे प्लेयर्स की ज़रूरत है।

वह हमारी भविष्य की योजनाओं का अहम हिस्सा है। उसने दिखाया कि वह यूरोपीय चैंपियनशिप में फिर से बड़े मंच पर क्या कर सकता है। वह पहले से ही एक यूरोपीय चैंपियनशिप और एक विश्व कप में खेल चुका है। उसने पुर्तगाली और अंग्रेजी लीग में 300 प्रतिस्पर्धी मैच खेले हैं। वह हमें केंद्र में और अधिक स्थिरता देगा।
2022 में, वह फुलहम में शामिल हो गए और 79 गेम खेले, जिसमें आठ गोल किए। उनके प्रदर्शन ने उन्हें मार्च 2021 में सीनियर राष्ट्रीय टीम में शामिल किया, और उन्होंने 31 मैचों में दो गोल किए हैं। करार पर पाल्हिन्हा ने कहा, यह मेरे जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक है। मैं यूरोप के सबसे अच्छे क्लबों में से एक के लिए खेल रहा हूँ।
यह एक सपना सच होने जैसा है, और मुझे इस पर गर्व है। मैं एलियांज एरिना में माहौल और समर्थकों का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूँ। मैं बायर्न के साथ सफलता का जश्न मनाना चाहता हूँ और खिताब जीतना चाहता हूँ। पाल्हिन्हा बायर्न के लिए पहला मैच 18 अगस्त को जर्मन कप के पहले दौर में उल्म के खिलाफ खेल सकते हैं और उसके छह दिन बाद बायर्न वोल्फ्सबर्ग का सामना करेगी।