Trending

पेरिस पैरालंपिक : दृष्टिबाधित जूडोका कपिल व कोकिला जापान में करेंगे ट्रेनिंग

लखनऊ। पैरा जूडो में परचम लहराने वाले कपिल परमार और कोकिला अब पेरिस पैरालंपिक में देश का नाम रोशन करने का सपना देख रहे हैं।

लखनऊ में इंडियन पैरा जूडो एकेडमी में दी अपनी तैयारियों को धार

लखनऊ में इंडियन पैरा जूडो एकेडमी, हलवासिया कोर्ट, लखनऊ में मुनव्वर अंज़ार की देखरेख में पिछले काफी समय से अपनी तैयारियों को धार दे रहे इन दोनों दृष्टिबाधित जूडोका को पैरालंपिक का टिकट मिल गया है और और अब दोनों ओसाका, जापान की सेत्सुनान यूनीवर्सिटी में जूडो का उच्चस्तरीय प्रशिक्षण लेकर अपनी तैयारियों को पुख्ता करेंगे।

इसके लिए सात सदस्यीय दल नई दिल्ली से रवाना होकर जापान पहुंच गए। यहां यह भी बताते चले कि इंटरनेशनल पैरालंपिक कमेटी द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार मध्य प्रदेश के रहने वाले कपिल परमार जे-वन श्रेणी के 60 किग्रा भार वर्ग में वर्ल्ड रैकिंग एवं पैरालंपिक रैंकिंग दोनों में नंबर 1 है।

वहीं हरियाणा की कोकिला जे-टू श्रेणी के 48 किग्रा भार वर्ग में वर्ल्ड रैकिंग एवं पैरालंपिक पैरालम्पिक रैकिंग दोनों में ही छठें पायदान पर है।

इसमें कपिल ने हांगझोऊ पैरा एशियन गेम्स में रजत पदक जीता था और वो अब पैरालंपिक में भी परचम लहराने को बेताब हैं तो पैरा एशियन गेम्स की कांस्य विजेता कोकिला भी पैरालंपिक भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का इरादा रखती है।

इस बारे मे भारतीय पैरा ब्लाइंड एंड जूडो एसोसिएशन के महासचिव मुनव्वर अंजार बताते है कि दोनों ही काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी है और इन्होंने पैरा एशियन गेम्स सहित कई अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में कई पदक जीते हैं और मुझे विश्वास है कि पैरालंपिक में पदकों की मजबूत दावेदारी कर सकते हैं।

भारतीय टीम : कपिल परमार, कोकिला, ललित परमार, मुख्य कोच : मुनव्वर अंज़ार, महिला कोच : आयशा मुनव्वर, स्कार्ट : दीपक कुमार गुप्ता, फिज़ियोथेरेपिस्ट : अदिति जैन।