Trending

चौथा टी-20 : यशस्वी व शुभमन के अर्धशतक, भारत की 10 विकेट से जीत

यशस्वी जायसवाल नाबाद (93) और कप्तान शुभमन गिल नाबाद (58) रनों की अर्धशतकीय पारियों से भारत ने चौथे टी-20 में जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-1 से बढ़त बना ली है।

@Associated Press

153 के लक्ष्य का पीछे करते हुए यशस्वी जायसवाल नाबाद और कप्तान शुभमन गिल ने तूफानी अंदाज में मैदान चारों शानदार शॉट लगाते हुए 15.2 ओवर में 156 रन बनाकर मैच 10 विकेट से जीता।

यशस्वी ने 53 गेदों में 13 चौके और दो छक्के लगाते हुए नाबाद (93) रनों की पारी खेली। शुभमन गिल ने 39 गेंदों में छह चौके और दो छक्कों से नाबाद (58) रन बनाये। इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। सिकंदर रजा (46) की कप्तानी पारी से जिम्बाब्वे ने भारत को जीत के लिए 153 रनों का लक्ष्य दिया।

बल्लेबाजी करने उतरी वेस्ले मधेवीरे और तड़िवनाशे मारुमानी की सलामी जोड़ी ने जिम्बाब्वे के लिए अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये 63 रन जोड़े।

नौंवें ओवर में अभिषेक शर्मा ने तड़िवनाशे मारुमानी (32) को आउट कर इस जोड़ी को तोड़कर भारत को पहली सफलता दिलाई। अगले ही ओवर में शिवम दूबे ने वेस्ले मधेवीरे (25) को पवेलियन भेज दिया।

14वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने ब्रायन बेनेट (9) को आउट किया। जोनाथन कैंपबेल (3) पर रनआउट हुये। डिओन मेयर्स (12) और क्लाइव मडांडे (7) का शिकार खलील अहमद ने किया। 19वें ओवर में तुषार देशपांडे ने सिकंदर रजा को शुभमन गिल के हाथों कैच आउट करा दिया।

सिकंदर रजा ने 28 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के लगाते हुये (46) रनों की पारी खेली। जिम्बाब्वे निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 152 रन बनाया। भारत से खलील अहमद ने दो विकेट लिये। तुषार देशपांडे,अभिषेक शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर और शिवम दूबे ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।