Trending
अब 27 जुलाई से शुरू होगा भारत का श्रीलंका दौरा
बीसीसीआई ने बताया कि, भारत के श्रीलंका दौरे के कार्यक्रम में संशोधन किया गया है और यह एक दिन आगे 27 जुलाई से शुरू होगा। भारत श्रीलंका दौरे पर तीन टी20 और इतने ही वनडे मैचों के लिए खेलेगी।

कार्यक्रम के पहले के कार्यक्रम के अनुसार पहला टी20 26 जुलाई को खेला जाना था, अब यह 27 जुलाई को होगा। इसके बाद दो टी20 28 जुलाई और 30 जुलाई को होंगे। सभी मुकाबले पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जायेंगे।
एक अगस्त से खेले जाने वाला पहला वनडे अब दो अगस्त को होगा। चार अगस्त और सात अगस्त को बाकी वनडे होंगे। सभी वनडे कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होंगे।