Trending

विंबलडन : बारबोरा क्रेजिकोवा ने जीता महिला सिंगल खिताब

चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजिकोवा के रूप में विंबलडन को नई महिला सिंगल विजेता मिल गई। बारबोरा क्रेजिकोवा ने फाइनल में इटली की जैस्मीन पाओलिनी को 6-2, 2-6, 6-4 से हराकर अपना पहला विंबलडन खिताब जीता।

@wimbledon

बारबोरा क्रेजिकोवा विश्व की 32वीं रैंकिंग की खिलाड़ी हैं और उनकी टक्कर सातवीं रैंकिंग की खिलाड़ी जैस्मीन पाओलिनी से हुई। विंबलडन महिला फाइनल में बारबोरा क्रेजसिकोवा ने शानदार प्रदर्शन किया।

क्रेजिकोवा ने पहले सेट में दमदार शुरुआत करते हुए जीत हासिल की। इटली की उनकी प्रतिद्वंदी जैस्मीन पाओलिनी ने दूसरे सेट में शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल कर मैच को निर्णायक सेट में ले गईं।

निर्णायक सेट में क्रेजिकोवा ने अद्भुत खेल दिखाया और 6-2, 2-6, 6-4 से जीत हासिल कर विंबलडन का खिताब जीता। बारबोरा ने इससे पहले 2021 में फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था। इसके अलावा वे दो बार ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं। बारबोरा चेक गणराज्य की पांचवीं खिलाड़ी हैं, जो फाइनल में पहुंची हैं।

क्रेजिकोवा ने मैच जीतने के बाद कहा कि, किसी को इस बात पर यकीन नहीं था कि मैं जीत सकती हूं, मुझे इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है। मैं प्रतियोगिता शुरू होने से पहले बहुत अच्छी शेप में नहीं थी, अब मैं एक विंबलडन विजेता हूं।

हार के बाद जैस्मीन पाओलिनी मुस्कराती रहीं और उन्होंने कहा कि फाइनल में होना अविश्वसीय रहा। मैंने प्रतियोगिता में अपने समय का लुत्फ उठाया। जैस्मीन पाओलिनी विश्व की सातवीं रैंकिंग की खिलाड़ी हैं और वे इस सत्र में लगातार दो बार ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंची हैं।

ये पाओलिनी के लिए पिछले महीने फ्रेंच ओपन फाइनल में इगा स्वियातेक से हारने के बाद दूसरा ग्रैंड स्लैम फाइनल था। वह विंबलडन के फाइनल में पहुंचने वाली पहली इतालवी महिला खिलाड़ी भी बनीं। उन्होंने कोई सिंगल्स ग्रैंड स्लैम नहीं जीता है।