Trending

आलोचकों पर सौरव गांगुली ने किया तगड़ा पलटवार

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने अपने आलोचकों पर हमला बोला है। एक बंगाली अखबार से बात करते हुए उन्होंने अपने आलोचकों पर पलटवार किया, जिन्होंने रोहित शर्मा को टीम इंडिया का कप्तान बनाए जाने पर उनकी आलोचना की थी।

साभार : गूगल

टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद विराट ने टी20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था, मगर उसके बाद हुए विवाद के चलते कोहली ने अन्य दो फॉर्मेट की भी कप्तानी छोड़ दी थी। कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद बीसीसीआई ने रोहित शर्मा को कप्तान बना था।

सौरव गांगुली उस समय बीसीसीआई अध्यक्ष के पद पर थे। उनके विराट से कप्तानी छीनकर रोहित शर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपने के फैसले की काफी आलोचना हुई थी।

शनिवार (13 जुलाई) को गांगुली ने फिर से धमाकेदार बयान दिया और अपने आलोचकों से रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम की सफलता पर नजर डालने को कहा।

गांगुली ने कहा कि भारत ने रोहित की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 की जीत का जश्न मनाया, हर कोई यह भूल गया कि उन्होंने ही रोहित को भारतीय टीम का कप्तान बनाया था।

उन्होंने कहा, “जब मैंने रोहित को भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी थी, तो सबने मेरी आलोचना की थी। अब जब भारत ने रोहित की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया है, तो सभी ने इसके लिए मुझे गाली देना बंद कर दिया है। मुझे लगता है कि हर कोई भूल गया है कि मैंने ही उन्हें भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया था।

रोहित की कप्तानी में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम 2022 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक पहुंची थी। बीते 12 महीने में टीम ने तीन-तीन आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल खेले। जिसमें दो में उन्हें हार मिली, एक में टीम को जीत मिली।