यूरो 2024 : स्पेन चौथी बार चैंपियन, इंग्लैंड को हराया
स्पेन ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर अपना रिकॉर्ड चौथा यूईएफए यूरो खिताब जीता। इस मैच का पहला हाफ काफी रोमांचक रहा, शुरुआत से ही स्पेन ने दबदबा बनाने की कोशिश की, इंग्लैंड ने दबाव में न आकर उन्हें गोल नहीं करने दिया। दूसरे हाफ में, स्पेन ने पहला गोल करने में सफल रहा।

47वें मिनट में नेको विलियम्स के गोल से टीम ने इंग्लैंड पर 1-0 की बढ़ बनाई। इंग्लैंड ने कोल पामर के गोल के दम पर 73वें मिनट बराबरी की। मैच 1-1 की बराबरी पर चल रहा था तब स्पेन के सब्सटीट्यूट मिकेल ओयारजाबल ने 86वें मिनट में गोल कर टीम को 2-1 की बढ़त दिलाई जो अंत तक कायम रही।
स्पेन के पहले गोल में युवा सेंसेशन लेमिन यामल का योगदान था उनके असिस्ट के चलते विलियम्स 47वें मिनट में गोल करने में सफल रहे थे। स्पेन ने 2012 के बाद पहली बार यूरो का खिताब अपने नाम किया है। टीम इससे पहले ट्रॉफी 1964, 2008 और 2012 में उठा चुकी है।
इस हार के साथ इंग्लैंड का 1966 के बाद एक बड़े टूर्नामेंट को जीतने का सपना अधूरा रह गया। इंग्लैंड को इस टूर्नामेंट के फाइनल में हार मिली। 2020 में इटली ने इंग्लैंड को पेनेल्टी शूटआउट में हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था।
इस जीत के बाद स्पेन काफी इमोशनल दिखाई दी। निको विलियम्स को अपने हाथों से अपना चेहरा ढंकते हुए देखा गया, जो इस पल से अभिभूत थे, बाद में उनके साथियों ने उन्हें सांत्वना दी। स्पेन के एक अन्य प्रमुख खिलाड़ी डैनी कार्वाजल भी भावुक थे, क्योंकि उनके साथी उनके इर्द-गिर्द जश्न मना रहे थे।
जीत की खुशी वहां मौजूद स्पेनिश समर्थकों के साथ साझा की गई, जिसमें यामल, मार्क कुकुरेला और दानी ओल्मो जैसे खिलाड़ी जश्न मनाने के लिए प्रशंसकों के पास पहुंचे। बर्लिन के ओलंपियास्टेडियन में हुए इस मैच को देखने प्रिंस विलियम और स्पेन के राजा फेलिप सहित कई प्रमुख हस्तियां आई थी।