Trending

कोपा अमेरिका : अमेरिका लगातार चौथी बार, रिकॉर्ड 16वीं बार चैंपियन

मियामी के हार्ड रॉक स्टेडियम में टूर्नामेंट के फाइनल में कोलंबिया पर 1-0 की जीत के साथ अर्जेंटीना ने कोपा अमेरिका ट्रॉफी का सफलतापूर्वक बचाव किया। अर्जेंटीना 16 बार इस खिताब पर कब्जा जमाने में सफल रहा और उसकी यह लगातार चौथी जीत है।

@copaamerica

कप्तान लियोनेल मेसी के टखने में चोट लगने की वजह से दूसरे हाफ में बाहर होना पड़ा। दर्द और फाइनल का जुड़ाव इतना था कि मेसी जब मैदान से बाहर जा रहे थे तो उनके आंखों में आंसू थे।

90 मिनट तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकी। स्टॉपेज टाइम में मैच गोल रहित रहा, सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर उतरे मार्टिनेज ने गोल दाग कर टीम को बढ़त दिलाई जो अंत तक कायम रही। मार्टिनेज का यह टूर्नामेंट का पांचवां गोल था और वह गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे रहे।

यह अर्जेंटीना की तीसरी मेजर टूर्नामेंट ट्रॉफी थी (2021 कोपा अमेरिका, 2022 फीफा विश्व कप) जिससे यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली दक्षिण अमेरिकी टीम बनी।

अर्जेंटीना के लिए यह विशेष जीत थी, उसकी टीम के दिग्गज एंजेल डि मारिया आधिकारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से सेवानिवृत्त हो चुके हैं और एक यादगार विदाई मिलने से बहुत खुश हैं।

भावुक डि मारिया ने कहा, “मैंने इसका सपना देखा था, मैंने देखा था कि मैं इस तरह से सेवानिवृत्त होऊंगा। मेरे पास काफी सारी खूबसूरत यादें हैं। मैं इस पीढ़ी का हमेशा आभारी रहूंगा जिसने मुझे वह हासिल कराया जिसकी मुझे इतनी चाहत थी।

लियोनेल मेसी ने बड़े रिकॉर्ड की ओर एक और कदम बढ़ाया, यह उनका 45वां टीम सम्मान था जिसने उन्हें फुटबॉल में सबसे दिग्गज खिलाड़ी बना दिया। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में ईक्वाडोर को हराने से पहले ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल किया।

इस टीम ने सेमीफाइनल में कनाडा को हराया और फाइनल में पहुंचने से पहले 28 मैचों से अपराजित रही कोलंबियाई टीम को हराया।