Trending
यूरो 2024 : लामाइन यमल को सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी का पुरस्कार
स्पेन फुटबॉल की नयी सनसनी लामाइन यमल को उनके 17वें जन्मदिन के एक दिन बाद यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप के सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। फाइनल में स्पेन की इंग्लैंड पर 2-1 से जीत के बाद यमल ने यह पुरस्कार अपने नाम किया।

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे जन्मदिन पर इससे बेहतर तोहफा नहीं मिल सकता था। यह सपना सच होने जैसा है। वह यूरो चैंपियनशिप खेलने वाले , इसमें गोल करने वाले और फाइनल खेलने वाले युवा खिलाड़ी बने।
बार्सीलोना के लिये खेलने वाले यमल के आदर्श लियोनेल मेस्सी हैं। वह स्पेनिश लीग में गोल करने वाले युवा खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने पहली बार यूरो चैंपियनशिप खेलते हुए एक गोल किया और चार में सहायक रहे।