Trending

शादी के बंधन में बंधे भारतीय तेज गेंदबाज चेतन सकारिया

भारतीय तेज गेंदबाज चेतन सकारिया मेघना जामबूचा के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। इसकी जानकारी भारत के ही एक और तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने दी है।

@jd_unadkat

उन्होंने दोनों की शादी की एक तस्वीर को शेयर किया है, जिसमें वे खुद भी दिखाई दे रहे हैं। चेतन सकारिया ने पिछले साल दिसंबर में सगाई की थी और जुलाई में शादी की है। उनादकट ने सकारिया को इस नई की पारी बधाई देते हुए कहा है कि ये आपके जीवन का सबसे लंबा और महत्वपूर्ण स्पेल होगा।

उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “प्रिय चेतन, आपके करियर की शुरुआत से ही मैंने आपको कुछ बेहतरीन स्पेल डालते और मैच जीतते देखा है, यह निस्संदेह आपके जीवन का सबसे लंबा और सबसे महत्वपूर्ण स्पेल होगा! मैं आप दोनों के लिए खुशियों से भरी संगति की कामना करता हूं।

@jd_unadkat

मेघना जामबूचा के साथ 5 दिसंबर 2023 को सकारिया ने सगाई की थी। डोमेस्टिक क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करते हुए चेतन सकारिया ने आईपीएल में डेब्यू किया था और वे भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने में सफल हुए थे।

चेतन सकारिया को श्रीलंका के दौरे पर साल 2021 में डेब्यू करने का मौका मिला था। वे सिर्फ एक वनडे और दो टी20 मैच खेल पाए हैं। एक वनडे में उनको दो विकेट मिले थे, दो टी20 मैचों में उनको सिर्फ एक विकेट मिला। 

वे चोट के कारण काफी समय से टीम से अंदर-बाहर हो रहे हैं। आईपीएल 2024 में वे एक भी मैच नहीं खेल पाए थे और पिछले साल जुलाई में दलीप ट्रॉफी में भी नहीं खेल पाए थे, उनको चोट लग गई थी। चेतन सकारिया अपने छोटे से करियर में कई बार चोटों का सामना करते हुए मैदान से दूर रहे हैं।