Trending

विराट का बदल गया था व्यवहार, अमित मिश्रा ने किया बड़ा खुलासा

अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा ने कप्तान बनने के बाद विराट कोहली के व्यवहार में आए बदलाव पर कुछ विस्फोटक खुलासे किए हैं। 2015 से 2017 के बीच कोहली की कप्तानी में खेलने वाले इस स्पिनर ने जो बताया वो भारतीय क्रिकेट में भूचाल लाने के लिए काफी है।

साभार : गूगल

अमित ने कोहली और रोहित के बीच अंतर बताते हुए कहा कि कैसे एक परिस्थितियों के साथ बदल गया, दूसरा पहले दिन से ही वैसा ही रहा। कोहली और रोहित ने बमुश्किल एक साल के भीतर-भीतर टीम इंडिया में डेब्यू कर लिया था।

अगले डेढ़ दशक में दोनों भारतीय बैटिंग ऑर्डर की रीढ़ बन गए। दोनों साथ-साथ टी-20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। दोनों के बीच कई समानताएं हैं। रोहित-कोहली के नाम कई रिकॉर्ड्स हैं। स्टारडम और फैनबेस के मामले में दोनों के बीच काफी समानताएं हैं।

रोहित के साथ अपने समीकरण के बारे में बोलते हुए अमित मिश्रा ने कहा कि वह और भारत के वर्तमान कप्तान क्रिकेट के शुरुआती दिनों से ही बहुत खुशमिजाज और दोस्ताना संबंध रखते हैं, उन्हें कोहली से ऐसी उम्मीद नहीं थी।

मिश्रा ने यह खुलासा किया कि कोहली के स्वभाव में बदलाव के कारण भारतीय टीम में उनके कम दोस्त रह गए हैं। यूट्यूब चैनल पर दिए इंटरव्यू के दौरान जब उनसे सवाल पूछा गया कि क्या खिलाड़ियों के बीच विराट के लिए सचिन तेंदुलकर या

एमएस धोनी जैसा ही सम्मान है, तो उन्होंने साफगोई से कहा, ‘हर कोई बहुत ईमानदार नहीं होता है। मैं झूठ नहीं बोलूंगा। एक क्रिकेटर के रूप में, मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं, मैं रिश्ते उनके साथ पहले वाले नहीं रह गए।

इस सवाल के जवाब पर वो कहते हैं, ‘मैं सालों से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं रहा हूं। फिर भी जब मैं आईपीएल या किसी अन्य कार्यक्रम के दौरान रोहित से मिलता हूं, तो वह हमेशा मेरे साथ मजाक करते हैं।

मुझे यह सोचने की जरूरत नहीं है कि वह क्या सोचेंगे। हम हर किसी के साथ मजाक करते हैं। वह टॉप पर है, हमने अभी भी वह तालमेल बनाए रखा है। वह कप्तान है, उसने विश्व कप और पांच आईपीएल खिताब जीता है।

विराट और मेरी बातचीत बंद हो गई, 2008 में डेब्यू करने वाले मिश्रा ने भारत के लिए 22 टेस्ट खेले, जिनमें से नौ कोहली की कप्तानी में आए। उनका आखिरी टेस्ट भी विराट की ही कैप्टेंसी में आया। इस दौरान मिश्रा ने 33 विकेट लिए, लेग स्पिनर को इस बात का मलाल है कि समय के साथ कोहली के साथ उनके रिश्ते में इस हद तक गिरावट आई कि उनके बीच बातचीत बंद हो गई।

क्रिकेट जगत में मिश्रा जी के नाम से मशहूर अमित ने कहा कि जब कोहली कप्तान बने और उसके बाद मिली सफलता में उनके रवैये में ‘भारी अंतर’ था। बकौल अमित मिश्रा, ‘मैंने विराट को बहुत बदलते देखा है। हमने बात करना बंद कर दिया था।

जब किसी आदमी के पास फेम या पावर आता है तो वो सोचने लगता है कि उनके पास पहुंचने वाला अपनी किसी जरूरत से आया होगा। मैं उनमें से कभी नहीं था।

मैं चीकू को तब से जानता हूं जब वह 14 साल के थे। जब वह समोसा खाते थे, जब उन्हें हर रात पिज्जा की जरूरत होती थी, चीकू और कप्तान विराट कोहली में बहुत अंतर है। जब भी वह मुझसे मिलते हैं तो काफी सम्मान देते हैं, अब वह पहले जैसा नहीं रहे।