Trending

विश्व जूनियर स्क्वाश : भारत के शौर्य बावा ने पदक किया पक्का

भारत के शौर्य बावा ने ह्यूस्टन में चल रही विश्व जूनियर स्क्वाश के सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्का कर लिया। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में मलेशिया के लो वा सर्न को 3- 2 से हराया। दिल्ली के 18 वर्ष के बावा 2014 में कुश कुमार के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय पुरूष खिलाड़ी बन गए।

साभार : गूगल

80 मिनट तक चले मुकाबले में वह पांचवें गेम में 6-9 और 7-10 से पिछड़ गए थे, उन्होंने शानदार वापसी करते हुए 2-11, 11-4, 10-12, 11-8, 12-10 से जीत दर्ज की। अब उनका सामना मिस्र के शीर्ष वरीयता प्राप्त मोहम्मद जकारिया से होगा।

अनाहत सिंह लड़कियों के क्वार्टर फाइनल में लगातार तीसरे साल हारकर बाहर हो गई। भारत की 16 वर्ष की राष्ट्रीय विजेता को मिस्र की नादियां इल्हामामी ने 11-8, 11-9, 5-11, 10-12, 13-11 से हराया।