Trending

पंजाब एफसी ने इंडियन सुपर लीग के लिए रिटेन किए पांच भारतीय प्लेयर्स

पंजाब एफसी ने मिडफील्डर आशीष प्रधान और गोलकीपर रवि कुमार सहित पांच भारतीय प्लेयर्स को इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में आगामी सत्र से पहले अपने साथ बरकरार रखने (रिटेन) का फैसला किया।

साभार : गूगल

रिटेन किए गए अन्य खिलाड़ी रिकी सहाबोंग, मेंगलेनथेंग किपगेन और सुरेश मैतेई हैं। रवि और प्रधान मई 2026 तक क्लब के साथ रहेंगे, सेंटर बैक मैतेई और मिडफील्डर रिकी मई 2027 तक पंजाब एफसी का हिस्सा रहेंगे। मिडफील्डर किपगेन को सबसे लंबा अनुबंध दिया गया है। वह मई 2028 तक टीम के साथ रहेंगे।