Trending

शानदार प्रदर्शन से टी-20 रैंकिंग में हरमनप्रीत और शेफाली को फायदा

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और बल्लेबाज शेफाली वर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल में समाप्त सीरीज में शानदार प्रदर्शन से टी20 रैंकिंग में क्रमशः 12वें और 15वें स्थान पर आ गयी हैं।

साभार : गूगल

हरमनप्रीत तीन पायदान आगे बढ़ी हैं। शेफाली को दो स्थान का फायदा हुआ है। वह न्यूजीलैंड की अमेलिया केर और इंग्लैंड की डैनी वायट के साथ 15वें स्थान पर हैं। बल्लेबाज स्मृति मंधाना पांचवें स्थान पर हैं और वह भारतीय प्लेयर्स में शीर्ष पर हैं।

गेंदबाजों की सूची में दीप्ति शर्मा तीसरे स्थान पर हैं। राधा यादव आठ पायदान चढ़कर 15वें, पूजा वस्त्राकर छह पायदान ऊपर 23वें और श्रेयंका पाटिल नौ पायदान ऊपर चढ़कर 60वें स्थान पर आ गईं हैं।

इंग्लैंड की स्पिनर सारा ग्लेन ने 768 अंकों के साथ अपने करियर की नई सर्वोच्च रेटिंग हासिल की है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के चार मैचों में आठ विकेट झटके हैं। वह पहले की तरह दूसरे स्थान पर हैं। उनकी साथी सोफी एक्लेस्टोन शीर्ष पर हैं।