Trending

खेल मंत्री ने कहा- एआईएफएफ की करेंगे हर संभव सहायता

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने बताया है कि खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने राष्ट्रीय संस्था को नीति के तहत हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

साभार : गूगल

एआईएफएफ ने विज्ञप्ति में कहा कि महासंघ के अध्यक्ष कल्याण चौबे, कार्यवाहक महासचिव एम सत्यनारायण और कोषाध्यक्ष किपा अजय ने सोमवार को मांडविया से मिलकर चार क्षेत्रों में मदद करने का आग्रह किया था।

विज्ञप्ति के अनुसार,‘‘एआईएफएफ ने पहला आग्रह पुरुष और महिला टीमों के लिए पूरे वर्ष सभी फीफा अंतरराष्ट्रीय मैचों की विंडो का उपयोग करने को लेकर किया। उसने सीनियर पुरुष और महिला टीमों दोनों के लिए मुख्य कोच रखने के लिए मदद मांगी।

विज्ञप्ति में कहा गया है,‘‘महासंघ ने 2026 में होने वाले एशियाई खेल के लिए पुरुष और महिला फुटबॉल टीमों के अभ्यास शिविर के आयोजन में सहयोग देने का आग्रह किया। महासंघ ने गोलकीपर अकादमी के लिए मदद मांगी।

एआईएफएफ ने कहा,‘‘खेल मंत्री मांडविया ने आश्वासन दिया कि सरकार अपनी नीति के तहत हर तरह का आवश्यक सहयोग प्रदान करेगी।