Trending

अनिश्चित काल के लिए बाहर हुए चोटिल लियोनेल मेसी

कोपा अमेरिका के फाइनल में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी चोटिल होकर बाहर चले गए थे। अर्जेंटीना ने उनके बिना भी मुकाबले में जीत दर्ज की। मेसी सही से चल भी नहीं पा रहे थे, वो बेंच से उठकर गए और टीम के साथ जीत का जश्न मनाया।

साभार : गूगल

मेसी की चोट को लेकर उनके फैंस काफी परेशान हैं। उनके दाहिने टखने में बहुत अधिक सूजन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय है। मेजर लीग सॉकर क्लब इंटर मियामी ने पुष्टि की है कि उनके कप्तान को ‘दाहिने टखने के लिगामेंट में चोट’ लगी है। उनकी वापसी की तय तारीख नहीं होगी। आने वाले कुछ हफ्तों में इस पर चीजें साफ होंगी।

इंटर मियामी के बयान में बोला गया, “मेडिकल जांच के बाद, यह निर्धारित किया गया है कि लियोनेल मेसी को दाहिने टखने के लिगामेंट में चोट लगी है। कप्तान की उपलब्धता समय-समय पर होने वाले आकलन और उनकी रिकवरी की प्रगति के आधार पर निर्धारित होगी।

मियामी कोच मार्टिनो ने पत्रकारों से कहा, “मेसी की काफी चोट लगी है, उनका टखना मुड़ गया था। जांच की आवश्यकता है और रिपोर्ट की प्रतीक्षा करनी होगी।

स्थिति की गंभीरता का पता लगाने के लिए परीक्षण होंगे। हमें काइनेसियोलॉजिस्ट वाल्टर इंसाउराल्ड के माध्यम से सूचित किया जाता है, जो राष्ट्रीय टीम के काइनेसियोलॉजिस्ट हैं। मेस्सी अमेरिका में अपने कार्यकाल के दौरान शानदार फॉर्म में रहे हैं। आठ बार बैलन डी’ओर विजेता ने 12 एमएलएस मैचों में 12 गोल किए हैं और 13 गोल में मदद की है।