Trending

सेविला की जगह मलागा में बिली जीन किंग कप फाइनल्स का आयोजन

बिली जीन किंग कप टेनिस टूर्नामेंट फाइनल्स सेविला की जगह मलागा में आयोजित होगा। पूर्व में फेड कप के नाम से पहचाने जाना वाला यह टूर्नामेंट नवंबर में पेलेसियो डि डिपोर्टेस जोस मारिया मार्टिन कारपेना एरेना में पुरुष डेविस कप फाइनल 8 के साथ होगा।

साभार : गूगल

दोनों टूर्नामेंट की तारीखों में बदलाव नहीं हुआ है। बिली जीन किंग कप लिमिटेड की अध्यक्ष इलाना क्लॉस ने कहा, ‘‘हमारी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि बिली जीन किंग कप फाइनल कैलेंडर में रोमांचक और बेजोड़ महिला टीम टेनिस टूर्नामेंट के रूप में निर्बाध रूप से जारी रहे।

उन्होंने कहा, ‘‘सेविला से 130 मील दूर मलागा 2022 से डेविस कप फाइनल 8 का शानदार मेजबान रहा है और हम जानते हैं कि इसकी विश्व स्तरीय सुविधाए और उत्साही प्रशंसक एक और अनूठी और यादगार विश्व चैंपियनशिप बनाने में मदद करेंगे।
बिली जीन किंग कप फाइनल्स 13 से 20 नवंबर तक चलेंगे। डेविस कप फाइनल 8 19 से 24 नवंबर तक होगा।