Trending
रोशनी की हैट्रिक, हॉकी झारखंड ने असम हॉकी को हराया
रोशनी आइंड (24वें मिनट, 32वें मिनट और 33वें मिनट) की हैट्रिक से हॉकी झारखंड ने यहां दूसरी हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष एवं महिला पूर्व क्षेत्र चैंपियनशिप में असम हॉकी को 13-0 से हराया।

महिला वर्ग में ओडिशा हॉकी संघ ने एकतरफा मुकाबले में हॉकी बिहार के खिलाफ 11-0 से जीत दर्ज की, हॉकी बंगाल ने मणिपुर हॉकी को 8-3 से हराया।
पुरुष वर्ग में ओडिशा हॉकी संघ ने मणिपुर हॉकी को 7-0 से हराया, हॉकी झारखंड ने हॉकी बिहार को 9-0 से हराया। हॉकी बंगाल ने एक अन्य मुकाबले में असम हॉकी को 5-1 से हराया।