दिग्गज क्रिकेटर ज्योफ्री बॉयकॉट की हुई कैंसर सर्जरी
इंग्लैंड के महान क्रिकेटर सर ज्योफ्री बॉयकॉट के गले से ट्यूमर को हटाने के लिए सर्जरी की गई। यह जानकारी उनकी बेटी एम्मा बॉयकॉट ने दी। इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ने इससे पहले भी गले के ट्यूमर के लिए 2002 में कीमोथेरेपी का सहारा लिया था। 83 साल के पूर्व दिग्गज को मई में पता चला कि वह फिर से इस कैंसर की चपेट में आ गए हैं।

एम्मा ने बॉयकॉट के एक्स पर लिखा, ”सभी को यह बताना चाहती हूं कि मेरे पिता ज्योफ्री को गले के कैंसर को हटाने के लिए तीन घंटे के ऑपरेशन से गुजरना पड़ा। उनकी सर्जरी पूरी हो गई है। उन्होंने कहा, ”मैं अभी उनसे मिली नहीं हूं, चिकित्सकों का कहना है कि यह सफल रहा। उन्होंने मुझसे इस जानकारी को साझा करने के लिए कहा।

बॉयकॉट ने 1964 से 1982 तक के करियर में 108 टेस्ट मैचों में 48 की औसत से 8,000 से अधिक रन बनाये। उनके नाम प्रथम श्रेणी में 100 से अधिक शतक है।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी और मुख्य कोच डेरेन लेहमन के साथ इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ियों एलन बुचर और माइकल वॉन के साथ इस खबर पर प्रतिक्रिया दी। वॉन ने इस पोस्ट को दिल वाली इमोजी ‘री-पोस्ट’ की।
लेहमन ने लिखा, ”इस जानकारी के लिए धन्यवाद, कृपया हमारी शुभकामनाओं को पूरे परिवार तक पहुंचाएं। खुशी है कि सर्जरी सफल रही।” बुचर ने लिखा, ”बहुत अच्छी खबर”। बॉयकॉट ने दो सप्ताह पहले बताया था, ”मेरा एमआरआई स्कैन, सीटी स्कैन, एक पीईटी स्कैन और दो बायोप्सी हुई है, जिसमें पुष्टि हुई है कि मुझे गले का कैंसर है, जिसकी सर्जरी की जरूरत होगी।
उन्होंने कहा, ”बीते अनुभव से मुझे महसूस हुआ है कि दूसरी बार कैंसर से निपटने के लिए मुझे बेहतरीन चिकित्सा की जरूरत होगी और अगर भाग्य का साथ मिला, सर्जरी सफल रहती है तो हर कैंसर मरीज जानता है कि उसे फिर से इस बीमारी की चपेट में आने की आशंका के साथ जीना होता है।