Trending

कठिन पूल के बावजूद भारत की तैयारी पुख्ता : अशोक ध्यानचंद

भारतीय हॉकी के ओलंपिक में इतिहास को याद करते हुए पूर्व खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद ने बोला कि पेरिस ओलंपिक में कठिन पूल के बावजूद भारत की तैयारी इतनी पुख्ता है कि पदक पक्का लग रहा है।

साभार : गूगल

प्रो लीग में हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, यह टीम उस मुकाम पर है कि अपना दिन होने पर किसी को हरा सकती है। उन्होंने कहा,‘‘ कई खिलाड़ियों का यह आखिरी ओलंपिक है और पदक जीतने के लिये वे कसर नहीं छोड़ेंगे।

पैरालम्पिक में दो स्वर्ण पदक जीत चुके भालाफेंक खिलाड़ी और भारतीय पैरालम्पिक समिति अध्यक्ष देवेंद्र झझाड़िया ने ‘अब की बार 25 पार’ का स्लोगन देते हुए कहा ,‘‘ पिछले कुछ समय से भारतीय पैरालम्पिक प्लेयर्स के प्रदर्शन को देखते हुए मुझे यकीन है कि पेरिस में 25 से ज्यादा पदक मिलेंगे।

उन्होंने कहा ,‘‘ पिछले दस साल में भारतीय खेलों का परिदृश्य पूरी तरह से बदल गया है। एशियाई खेल स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज रंजन सोढी ने खिलाड़ियों को ओलंपिक के अनुभव का पूरा लुत्फ उठाने की सलाह देते हुए कहा ,‘‘दबाव लिये बिना वहां के माहौल का मजा लें। निशानेबाजी में 21 सदस्यीय दल जा रहा है और मुझे पूरा यकीन है कि प्रदर्शन अच्छा रहेगा।

राष्ट्रमंडल खेल स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज अखिल कुमार ने कहा ,‘‘ मैं खिलाड़ियों से इतना ही कहूंगा कि दिल से खेलों और बेखौफ खेलों। ड्रॉ में सामने कौन है, उससे फर्क नहीं पड़ना चाहिये।

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता तीरंदाज अभिषेक वर्मा ने तीरंदाजी में पदक का खाता खुलने की उम्मीद जताते हुए कहा ,‘‘भारत की छह सदस्यीय टीम तीरंदाजी में उतरेगी और सभी वर्गों में पुरूष टीम से पदक की उम्मीद रहेगी। उन्होंने कहा ,‘‘ पुरूष टीम ने हाल ही में कोरियाई टीम को 6-0 से हराया। दीपिका कुमारी ने वापसी के बाद अच्छा प्रदर्शन किया है।

खेल मंत्रालय की टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना के सीईओ पी के गर्ग ने ओलंपिक और पैरालम्पिक की तैयारियों के लिये सरकार के प्रयासों का ब्यौरा दिया। पैरालम्पिक रजत पदक विजेता चक्काफेंक खिलाड़ी योगेश कथुनिया ने कहा कि उन्हें पदक का रंग बदलने का यकीन है।