Trending

विश्व जूनियर स्क्वाश चैंपियनशिप : अगले दौर में भारत की एंट्री

विश्व जूनियर स्क्वाश चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत ने लड़के और लड़कियों के मैच जीतकर अगले दौर में जगह बनाई।

साभार : गूगल

लड़कों ने ब्राजील को 3-0 से हराकर ग्रुप एफ में पहला स्थान हासिल किया, लड़कियों ने ब्राजील और आस्ट्रेलिया को इसी अंतर से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की। लड़कों का सामना प्री क्वार्टर फाइनल में कनाडा से होगा, लड़कियों की टीम ग्रुप डी के आखिरी मैच में हांगकांग से खेलेगी।