Trending
हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष और महिला पूर्वी चैंपियनशिप में मणिपुर, झारखंड की जीत
मणिपुर और झारखंड ने हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष और महिला पूर्वी क्षेत्र चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बिहार और ओडिशा को हराया।

महिला वर्ग के मैच में मणिपुर ने बिहार को 5-3 से हराया। झारखंड ने ओडिशा को 4-1 से हराया। महिला वर्ग के तीसरे मुकाबले में मेजबान बंगाल ने असम को 5-3 से हराया।
पुरुष वर्ग में मणिपुर ने असम हॉकी को 7-0 से, ओडिशा ने बिहार को 5-2 से हराया। दिन के अंतिम मैच में झारखंड ने बंगाल को 7-0 से रौंदा।