Trending
फ्रेंच ओपन 2022 के बाद राफेल नडाल पहली बार फाइनल में
राफेल नडाल नॉर्डिया ओपन में डुजे अजदुकोविच को 4-6, 6-3, 6-4 से हराकर 2022 फ्रेंच ओपन के बाद अपने पहले फाइनल में पहुंचे। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में मारियानो नवोन को 6-7, 7-5, 7-5 से हराया था।

उन्होंने अजदुकोविच के खिलाफ पहले सेट में पिछड़ने के बाद जीत दर्ज की। नडाल ने 2005 में 19 वर्ष की उम्र में खिताब जीता था जिसके बाद वह पहली बार यहां खेल रहे हैं।
वह पेरिस में रोलां गैरो पर ओलंपिक में खेलने की तैयारी में हैं। उन्होंने पहले दौर में स्वीडन के महान खिलाड़ी ब्योर्न बोर्ग के बेटे लियो बोर्ग को हराया।