Trending

अलग हो सकती है लखनऊ सुपर जायंट्स और केएल राहुल की राह

फैंस को आईपीएल के आगामी सीजन में काफी बदलाव देखने को मिलने वाला है। बीसीसीआई और फ्रेंचाइजी मालिकों के बीच जल्द ही मीटिंग होने वाली है, जिसमें कई अहम फैसले हो सकते हैं।

साभार : गूगल

नीलामी से पहले खिलाड़ियों को रिटेन और ट्रेड करने की प्रक्रिया होगी। आईपीएल 2025 से जुड़ी कई ऐसी रिपोर्ट सामने आई हैं, जोकि फैंस पसंद नहीं करेंगे। ऐसी ही एक रिपोर्ट केएल राहुल को लेकर आई है। उसके मुताबिक केएल राहुल अगले सीजन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स का साथ छोड़ सकते हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक केएल राहुल और लखनऊ फ्रेंचाइजी के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। कुछ महीने पहले एक आईपीएल मैच खत्म होने के बाद फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका और केएल राहुल के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी, जिसको लेकर फ्रेंचाइजी मालिक की आलोचना भी हुई थी।

घटना के कुछ दिनों बाद गोयनका ने केएल राहुल को डिनर के लिए बुलाया था। इस दौरान दोनों गले मिले। उस तस्वीर से ऐसा लगा कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक है। 

केएल राहुल 2022 में टीम से जुड़े थे और टीम को लगातार सीजन में प्लेऑफ में पहुंचाया। टूर्नामेंट के नॉकआउट स्टेज तक नहीं पहुंच सकी। पिछले सीजन टीम पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर रही। रिपोर्ट के मुताबिक केएल राहुल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से फिर जुड़ सकते हैं। फ्रेंचाइजी को भारतीय खिलाड़ी की तलाश है, जो कप्तानी कर सके।

2022 में विराट कोहली ने आरसीबी की कप्तानी छोड़ी थी और फाफ डुप्लेसी टीम के नए कप्तान बने थे 40 वर्षीय फाफ ज्यादा समय तक फ्रेंचाइजी का साथ नहीं सकते हैं। राहुल ने 2013 में आरसीबी के साथ अपना आईपीएल करियर शुरू किया था और हैदराबाद में गए थे, फिर उन्होंने वापसी की और 2016 में फाइनल तक पहुंचने वाली आरसीबी टीम का हिस्सा थे।