Trending

मैच देखने आई फैन को स्मृति मंधाना ने उपहार में दिया मोबाइल फोन

महिला टी-20 एशिया कप में भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने पाकिस्तान के खिलाफ टीम के मैच के बाद दिल छू लेने वाली पहल करते हुए व्हीलचेयर पर बैठी एक लड़की को मोबाइल फोन उपहार में दिया।

साभार : गूगल

श्रीलंका क्रिकेट ने वीडियो जारी करते हुए लिखा, ‘‘आदिशा हेराथ का क्रिकेट के प्रति प्रेम उन्हें तमाम चुनौतियों के बावजूद स्टेडियम तक ले आया। उन्हें अपनी पसंदीदा क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ सुखद मुलाकात करने का मौका मिला। स्मृति ने उन्हें एक मोबाइल फोन उपहार में दिया।

उन्होंने कहा, ”आपको क्रिकेट पसंद है, यह अच्छी बात है। आपने मैच का लुत्फ उठाया। मैं हम सभी की ओर से आपके लिए उपहार लाई हूं। व्हीलचेयर के पीछे खड़ी आदिशा की मां ने कहा कि उनकी बेटी के लिए यह अप्रत्याशित उपहार था।

उन्होंने कहा, ”हम अचानक से मैच देखने आए थे, मेरी बेटी मैच देखने जाना चाहती थी। मेरी बेटी भाग्यशाली है कि उसे उनसे यह उपहार मिला।