Trending

स्विस ओपन : पुरुष युगल के विजेता बने युकी भांबरी

भारत के युकी भांबरी और फ्रांस के उनके जोड़ीदार अल्बानो ओलिवेट ने तीन सेट तक चले फाइनल में उगो हम्बर्ट और फैब्रिस मार्टिन को हराकर हुए स्विस ओपन में पुरुष युगल का खिताब जीता।

@yukibhambri

भांबरी और ओलिवेट की जोड़ी ने इस टूर्नामेंट में अपने फ्रांसीसी प्रतिद्वंद्वियों को 3-6, 6-3, 10-6 से हराया। फाइनल एक घंटे छह मिनट तक चला जिसमें दोनों जोड़ियों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी, अंत में भांबरी और ओलिवेट की जोड़ी विजेता बनी।

भांबरी का यह तीसरा एटीपी युगल खिताब है। इस भारतीय खिलाड़ी ने ओलिवेट के साथ मिलकर दूसरा खिताब जीता। उन्होंने लॉयड हैरिस के साथ 2023 मैलोर्का चैंपियनशिप में अपना पहला एटीपी खिताब जीता था।

भांबरी ने ओलिवेट के साथ मिलकर इस साल अप्रैल में बीएमडब्ल्यू ओपन का खिताब जीता था। भांबरी 24 जून को युगल रैंकिंग में शीर्ष 50 में पहुंचे थे और इस जीत से विश्व रैंकिंग में उनकी स्थिति और बेहतर होगी।