Trending

पेरिस ओलंपिक : भारतीय प्लेयर्स के लिए बीसीसीआई देगा 8.5 करोड़ रुपये

बीसीसीआई ने पेरिस ओलंपिक के लिए जाने वाले भारतीय प्लेयर्स को वित्तीय सहायता प्रदान करते हुए भारतीय ओलंपिक संघ को 8.5 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया। पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से शुरू होंगे।

साभार : गूगल

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक्स पर लिखा, ‘‘मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि बीसीसीआई 2024 पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हमारे अविश्वसनीय एथलीटों का समर्थन करेगा। हम इस अभियान के लिए आईओए को 8.5 करोड़ रुपये प्रदान कर रहे हैं।

@JayShah

उन्होंने कहा, ‘‘हम पूरे दल को शुभकामनाएं देते हैं। भारत को गौरवान्वित करें। जय हिंद। पेरिस ओलंपिक में 117 खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्लेयर्स के साथ भारतीय दल में सहयोगी स्टाफ भी है।