Trending

एशियाई ओलंपिक परिषद के पहले भारतीय प्रमुख होंगे रणधीर सिंह

अनुभवी खेल प्रशासक रणधीर सिंह एशियाई ओलंपिक परिषद के पहले भारतीय प्रमुख बनने की राह पर हैं, आठ सितंबर को होने वाले चुनाव में वह शीर्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार बचे हैं।

साभार : गूगल

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के पूर्व सदस्य और भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व महासचिव रणधीर महाद्वीप की शीर्ष ओलंपिक संस्था के कार्यवाहक प्रमुख हैं।

ओसीए ने बयान में कहा, ‘‘ओसीए चुनाव आयोग पुष्टि कर सकता है कि ओसीए के कार्यवाहक अध्यक्ष रणधीर सिंह आठ सितंबर को ओसीए आम सभा के चुनाव के लिए नामित होने वाले एकमात्र उम्मीदवार हैं।