Trending

दक्षिण क्षेत्र सब जूनियर हॉकी चैंपियनशिप में केरल व तमिलनाडु जीते

हॉकी केरल और तमिलनाडु हॉकी इकाई ने यहां दूसरी हॉकी इंडिया सब-जूनियर पुरुष और महिला दक्षिण क्षेत्र चैंपियनशिप में जीत दर्ज की। पुरुष वर्ग में तमिलनाडु ने तेलंगाना हॉकी को 11-1 से हराया, केरल ने पुडुचेरी हॉकी को 7-0 से हराया।

साभार : गूगल

तेलंगाना के खिलाफ तमिलनाडु के रंजीत ने चार, गौतम ने तीन, नितीश जे ने दो गोल किये। टीम के लिए कृष्णा मुकिल और नितीश एम ने एक-एक गोल किया। तेलंगाना के लिए साईराम चौहान ने सांत्वना गोल किया।

पुडुचेरी के खिलाफ केरल के लिए बलराज सूरज ने चार, आदित्य लाकड़ा ने दो और दिनेश मिंज ने एक गोल किया। हॉकी आंध्र प्रदेश और हॉकी कर्नाटक का मैच 3-3 से ड्रा रहा। महिला वर्ग में तमिलनाडु ने तेलंगाना को 8-0, केरल ने पुडुचेरी हॉकी को 11-0 से हराया। हॉकी आंध्र प्रदेश ने कर्नाटक को 3-0 से हराया।