Trending
उत्तर प्रदेश पुरुष सब जूनियर टीम लगातार दूसरी बार उत्तर क्षेत्र चैंपियन
सब जूनियर पुरुष टीम ने झांसी में आयोजित द्वितीय हॉकी इंडिया उत्तर क्षेत्र सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2024 के फाइनल में हरियाणा को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
इसमें उत्तर प्रदेश की पुरुष खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 5 गोल किए जिसमें केतन कुशवाहा ने 1 गोल शाहरुख अली ने 2 गोल व प्रह्लाद राजभर ने 2 करके टीम विजयी गोल करके उत्तर प्रदेश की टीम को दूसरी बार उत्तर क्षेत्र का चैंपियन बनाया। केतन कुशवाहा प्रतियोगिता के बेस्ट प्लेयर का अवॉर्ड मिला।

नॉर्थ जोन सब जूनियर महिला वर्ग का फाइनल उत्तर प्रदेश का मुकाबला हरियाणा से था जिसमें हरियाणा 5 के मुकाबले 2 गोल से जीत गई और उत्तर प्रदेश सब जूनियर महिला हॉकी टीम को दूसरा स्थान मिला।