टी-20 सीरीज : भारत के खिलाफ श्रीलंका के कप्तान बने चरिथ असालंका
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए चरिथ असालंका को श्रीलंका की कप्तानी दी गयी है। चयन समिति ने तीन मैचों की सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टी20 टीम का ऐलान किया। टी20 मैच 27, 28 और 30 जुलाई को कैंडी के पल्लेकेल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होंगे।

सदीरा समरविक्रमा और दिलशान मदुशंका को टीम से बाहर कर दिया गया है, चयनकर्ताओं ने उनकी जगह चामिंडू विक्रमसिंघे, बिनुरा फर्नांडो और अविष्का फर्नांडो को चुना है। अनुभवी दिनेश चांडीमल की वापसी हुई और फरवरी 2022 के बाद टी20 में वापसी करने के लिए तैयार हैं।
भारत के खिलाफ यह सीरीज सनथ जयसूर्या के लिए पहला असाइनमेंट है, जिन्होंने अंतरिम कोच के रूप में जिम्मेदारी संभाली है। जयसूर्या को इस महीने की शुरुआत में पूर्व कोच क्रिस सिल्वरवुड के इस्तीफे के बाद नियुक्त किया गया था।

टी20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद श्रीलंका की नजर वापसी पर होगी, टी20 विश्व चैंपियन भारत नए कोच और कप्तान के साथ अच्छी शुरुआत करना चाहेगा। नए कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ भारतीय टीम सोमवार को श्रीलंका के लिए रवाना हुई।
श्रीलंका टीम: चरिथ असालंका (कप्तान), पथुम निसंका, कुसल जनिथ परेरा, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, दिनेश चांडीमल, कामिंडू मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदू हसरंगा,दुनिथ वेलालागे, महेश थीक्षाना, चामिंदु विक्रमसिंघे, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो