Trending
पेरिस ओलंपिक के बाद टेनिस से विदा लेंगे एंडी मरे
पूर्व विश्व नंबर वन एंडी मरे ने सोशल मीडिया पोस्ट से संन्यास लेने की घोषणा की है। वह पेरिस ओलंपिक के बाद टेनिस को अलविदा कह देंगे। उन्होंने 2008 में बीजिंग खेल में अपना पहला ओलंपिक खेला था। पेरिस में एकल और युगल स्पर्धा में भाग लेंगे, जो उनका पांचवां ओलंपिक होगा।

उन्होंने एक्स पर लिखा, “अपने आखिरी टेनिस टूर्नामेंट के लिए पेरिस पहुंचा हूं। टीम ब्रिटेन के लिए प्रतिस्पर्धा करना मेरे करियर का यादगार सप्ताह रहा है और मुझे इसे अंतिम बार खेलने का मौका पाकर काफी गर्व महसूस हो रहा है!
ब्रिटिश खिलाड़ी ने 2012 लंदन ओलंपिक में अपना पहला ओलंपिक एकल स्वर्ण जीता, जहां उन्होंने स्विस दिग्गज रोजर फेडरर को मात दी थी। रियो 2016 में वह अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो को हराकर दो ओलंपिक एकल स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले पुरुष टेनिस खिलाड़ी बने।