Trending
महिला टी-20 रैंकिंग : मंधाना पांचवें पायदान पर कायम, हरमनप्रीत, शेफाली को संयुक्त 11वां स्थान
भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना ने आईसीसी टी20 महिला क्रिकेट रैंकिंग में पांचवां स्थान कायम रखा जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर और शेफाली वर्मा संयुक्त 11वें स्थान पर हैं।

हरमनप्रीत को एक पायदान का फायदा मिला, शेफाली बल्लेबाजों चार पायदान ऊपर आ गई। शीर्ष 20 में भारत के चार खिलाड़ी हैं। जेमिमा रौड्रिग्स 19वें स्थान पर हैं। रिचा घोष 24वें स्थान पर है।
बेथ मूनी 769 अंक लेकर शीर्ष पर है। गेंदबाजों की सूची में आफ स्पिनर दीप्ति शर्मा तीसरे स्थान पर है, तेज गेंदबाज रेणुका सिंह नौवे स्थान पर है। स्पिनर राधा यादव 20वें स्थान पर है। इंग्लैंड की सोफी एस्सेलेटोन शीर्ष पर हैं।