Trending
दिग्गज अभिनव बिंद्रा को मिला ओलंपिक आर्डर, असम के सीएम ने दी बधाई
असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने दिग्गज अभिनव बिंद्रा को ओलंपिक मूवमेंट में उनके असाधारण योगदान के लिये ओलंपिक आर्डर मिलने पर बधाई दी है।

सीएम कार्यालय ने ‘एक्स’ पर लिखा ,‘‘ उम्मीद है कि वह आने वाली पीढियों को खेलों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिये प्रेरित करते रहेंगे। असम सरकार ने गुवाहाटी और जोरहट में दो हाई परफार्मेंस खेल ट्रेनिंग और रिहैबिलिटेशन सेंटर बनाने के लिये असम सरकार के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये हैं।
राज्य सरकार ने प्रदेश के 250 सरकारी और गुवाहाटी के निजी स्कूलों में ओलंपिक मूल्य शिक्षा कार्यक्रम (ओवीईपी) लागू करने के लिये भी एमओयू पर हस्ताक्षर किये हैं। इसका मकसद बदलती जीवन शैली, एकाग्रता के अभाव और स्कूल से बच्चों का नाम वापिस लेने जैसी समस्याओं से निपटना है।