Trending

आईसीसी कॉन्फ्रेंस में अमेरिका और चिली बोर्ड को मिला नोटिस

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने श्रीलंका में एनुअल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। चार दिवसीय इस कॉन्फ्रेंस में आईसीसी के 108 सदस्यों ने हिस्सा लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले महीने अमेरिका और वेस्टइंडीज की सह मेजबानी में टी-20 वर्ल्ड कप कराना आईसीसी के लिए घाटे का सौदा रहा है।

साभार : गूगल

टूर्नामेंट के दौरान बजट से ज्यादा पैसा वहां पर खर्च हुआ। ऐसे में मीटिंग में इसको लेकर भी तीन सदस्यों की कमेटी बनाई गई हैं। इसमें रॉजर त्वोसे, लॉसन नाइडू और इमरान ख्वाजा हैं। यह कमेटी साल के आखिर तक वर्ल्ड कप को लेकर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

मीटिंग में यह उम्मीद जताई जा रही थी कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चेयरमैन मोहसिन नकवी पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर बीसीसीआई सचिव जय शाह से बात कर सकते हैं। इसको लेकर दोनों बोर्ड के बीच कोई बातचीत नहीं हुईं।

पाकिस्तान में अगले साल चैम्पियंस ट्रॉफी होनी है, जिसके लिए 6 टीमों ने तो पाकिस्तान जाने के लिए सहमति दे दी है, टीम इंडिया को जाने को लेकर स्थिति साफ नहीं है। मीटिंग में इस पर कोई चर्चा नहीं हुई। चैंपियन ट्रॉफी 2025 का बजट पास हुआ।

मीटिंग में दो क्रिकेट बोर्ड को नोटिस देने का फैसला हुआ। प्रेस नोटिस के मुताबिक अमेरिकन क्रिकेट बोर्ड और चिली क्रिकेट को आईसीसी की सदस्यता के मापदंडों पर खरे नहीं उतरने के कारण दोनों बोर्ड को नोटिस दिया गया। इस दौरान दोनों क्रिकेट बोर्ड को 12 महीने का समय मिला है, जिसमें वो सुधार कर सकते हैं।

मीटिंग में महिला टी20 वर्ल्ड कप में टीमों की संख्या बढ़ाने को मंजूरी मिल गयी है। 2030 के एडिशन से इस टूर्नामेंट में 16 टीमें खेलेगी। अगले वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा लेंगी और 2026 के एडिशन में 12 टीमें खेलेंगी। इसके लिए 31 अक्टूबर 2024 क्वालिफाई करने की आखिरी तारीख रहेगी।

2009 में पहली बार महिला टी20 वर्ल्ड कप खेला गया था और तब 8 टीमें शामिल रही थीं। 2016 से 10 टीमें खेलने लगीं। आईसीसी ने 2026 में भारत-श्रीलंका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए 8 रीजनल क्वालिफाइंग जगहों का ऐलान भी कर दिया।

इसमें अफ्रीका और यूरोप से 2-2 टीमें, अमेरिका महाद्वीप से 1 और एशिया तथा EAP (ईस्ट-एशिया पैसिफिक) के रीजनल क्वालिफाइंग से कुल 3 टीमें क्वालीफाई करेंगी।