Trending

खुलासा, इस वजह से माेहम्मद शमी ने की थी खुदकुशी करने की कोशिश

मोहम्मद शमी भारतीय टीम के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हैं। सर्जरी के बाद वह धीरे धीरे रिकवर हो रहे हैं। शमी के दोस्त उमेश कुमार ने कहा कि शमी मेरे साथ मेरे घर पर ही रहता था हर चीजों से लड़ रहा था, जब पाक के साथ मैच फिक्सिंग का आरोप लगा और जांच बैठी तो वे टूट गए।

साभार : गूगल

उन्होंने मुझसे कहा कि मैं सब कुछ सहने के लिए तैयार हूं, पाक के खिलाफ मैच फिक्सिंग ये मैं नहीं सह सकता। उन्होंने आगे कहा, “खबरों में यह भी आया कि वह उस रात कुछ बड़ा करना चाहता था। सुबह 4 बजे मैं पानी पीने के लिए उठा। मैं रसोई की तरफ जा रहा था, तभी मैंने देखा कि वह बालकनी में खड़ा था।

हम 19वीं मंजिल पर रह रहे थे। मुझे समझ में आ गया कि क्या हुआ था। शमी की पत्नी हसीन जहां ने उन पर घरेलू हिंसा और दूसरी महिलाओं के साथ संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए मार्च 2018 में तलाक की अर्जी दी थी।

पाक के खिलाफ टी-20 विश्व कप 2021 में खराब प्रदर्शन की वजह से उन पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगे थे, जिसकी वजह से वो ट्रोलिंग का शिकार हो गए थे। इससे परेशान होकर उन्होंने खुदकुशी करने की कोशिश की थी। वनडे विश्व कप 2023 में अपने प्रदर्शन से उन्होंने फैंस का दिल जीता।