Trending

भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे श्रीलंकाई गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा

भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज से श्रीलंकाई तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा बाहर हो गए हैं। उनकी जगह असिथा फर्नांडो को शामिल किया गया है। बोर्ड ने बताया कि दुष्मंथा चमीरा ब्रोंकाइटिस और श्वसन संक्रमण से उबर रहे हैं। इसलिए वे टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे।

साभार : गूगल

श्रीलंका के लिए 55 टी-20 खेलने वाले चमीरा ने 55 विकेट लिए हैं। उन्होंने आखिरी बार जनवरी में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में श्रीलंका के लिए खेला था। चमीरा श्रीलंका टी-20 विश्व कप टीम में थे, हालांकि, उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला।

भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज 27 जुलाई से शुरू हो रही है। दोनों टीमें 02 अगस्त से तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेंगी।

अपडेटेड श्रीलंका टी-20 टीम

चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल जेनिथ परेरा, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, दिनेश चांडीमल, कामिंडु मेंडिस, दसुन शनाका, वनिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, महीश तीक्षणा, चामिंडु विक्रमसिंघे, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, असिथा फर्नांडो, बिनुरा फर्नांडो