Trending
पेरिस ओलंपिक : नागल को मिला मुश्किल ड्रॉ, फ्रांसीसी जोड़ी से बोपन्ना-बालाजी की टक्कर
भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल पेरिस ओलंपिक में अभियान फ्रांस के मोटेट कोरेंटिन के खिलाफ शुरू करेंगे। वह पहले दौर का मैच जीते हैं, छठे नंबर के ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डि मिनॉर से उनकी टक्कर हो सकती है।

पुरुष युगल में रोहन बोपन्ना और एन श्रीराम बालाजी की टक्कर फ्रांस के फैबियन रेबॉल और एडोआर्ड रोजर वासेलिन से होगी।बोपन्ना का यह ओलंपिक पदक जीतने का अंतिम मौका है। वह 2016 रियो ओलंपिक की मिश्रित युगल स्पर्धा में सानिया मिर्जा के साथ चौथे स्थान पर रहे थे।