Trending

इस बार की पेरिस ओलंपिक की ओपनिंग सबसे अलग

खेलों के महाकुंभ पेरिस ओलंपिक का शुक्रवार को आगाज होगा। दुनियाभर से खेल फैंस की नजरें इस पर टिकी हैं। 128 वर्षों के इतिहास में इस बार ओलंपिक सबसे अलग होगा।

साभार : गूगल

सीन नदी पर नावों से 206 देश और एसोसिएशन के 10,500 एथलीट्स परेड करेंगे। जो शहर के बीचों-बीच ओपनिंग का लुत्फ उठाएंगे। परेड 6 किलोमीटर लंबी होगी। इस दौरान वो पेरिस के कुछ प्रतिष्ठित स्थलों से गुजरेंगे, जिनमें नोट्रे डेम, पोंट डेस आर्ट्स, पोंट न्यूफ हैं।

नदी के किनारे सैकड़ों की संख्या में दर्शक उनकी हौसला अफजाई के लिए मौजूद रहेंगे। परेड ट्रोकैडेरो के सामने समाप्त होगी, जहां समारोह के अंतिम चरण और उत्सव शो होंगे। पेरिस ओलंपिक में भारत भी भाग लेगा।

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और अपने पांचवें ओलंपिक में भाग लेने के लिए तैयार टेबल टेनिस के दिग्गज शरत कमल पेरिस परेड ऑफ नेशंस में भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे।

पहली बार ओपनिंग स्टेडियम के अंदर आयोजित नहीं होगी। इस बार जब हमारे एथलीट तिरंगे तले मुकाबले में उतरेंगे तो उनकी नजरें टोक्यो ओलंपिक से बेहतर प्रदर्शन करने पर होगी। उसी जोश, जज्बे और जुनून के साथ 117 सदस्यीय भारतीय दल पहली बार पदकों का आंकड़ा दहाई में बदल कर इतिहास रचने को तैयार है।