Trending

ओलंपिक नौकायन: हीट में चौथा स्थान, अब रेपेचेज में दिखाएंगे दम

पेरिस ओलंपिक में भाग ले रहे भारत के एकमात्र नौकायन खिलाड़ी बलराज पंवार पुरुष एकल स्कल स्पर्धा की पहली हीट में चौथे स्थान पर रहे और रेपेचेज में भाग लेंगे।

@Abhiee0312

बलराज ने सात मिनट 7.11 सेकेंड का समय लिया। वह न्यूजीलैंड के थॉमस मैकिनटोश (छह मिनट 55.92 सेकेंड), स्टीफानोस एनतोस्कोस (सात मिनट 1.79 सेकेंड) और अब्देलखालेक एलबाना (सात मिनट 5.06 सेकेंड) से पीछे रहे।

प्रत्येक हीट से शीर्ष तीन ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। रेपेचेज से बलराज को सेमीफाइनल या फाइनल में जगह बनाने का दूसरा मौका मिलेगा। बलराज चीन में 2022 एशियाई खेल में चौथे स्थान पर रहे थे और कोरिया में एशियाई तथा ओसियाना ओलंपिक क्वालीफिकेशन रेगाटा में कांस्य पदक जीता था।