भारत को सीरीज में बढ़त, दूसरा टी-20 आज, गरज के साथ बारिश का अनुमान
भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा टी-20 खेला जाएगा। पहला टी-20 भी यहीं खेला गया था। पहले मैच में भारत ने श्रीलंका को 43 रन से हराया था। भारत तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है।

27 जुलाई से 7 अगस्त तक चलने वाले इस दौरे में भारत 3-3 मैच की टी-20 और वनडे सीरीज खेलेगी। भारत ने अंतिम बार 2021 में श्रीलंका का दौरा किया था। टीम ने 3 वनडे और 3 टी-20 की सीरीज खेली थी। वनडे सीरीज 2-1 से जीती थी। टी-20 सीरीज में भारत 2-1 से हारी थी।
पल्लेकेले स्टेडियम की पिच पर शुरुआत में पेसर्स को थोड़ी मदद मिलती है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता पिच बल्लेबाजों को भी सपोर्ट करने लगती है। दूसरी पारी में इस पिच पर रन बनाना और आसान हो जाएगा। इस पिच पर टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकता है।
यहां 24 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। 13 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीत दर्ज की है। 9 मैचों में बाद में बल्लेबाजी करते हुए टीमों को जीत मिली है। एक मैच का रिजल्ट नहीं निकलसका है।
भारत-श्रीलंका दूसरा मैच बारिश की वजह से बाधित हो सकता है। 28 जुलाई को पल्लेकेले में बारिश होने की 86% आशंका है। बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है।
संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज
श्रीलंका: चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका और मथीशा पथिराना