महिला एशिया कप : छठी बार भारत और श्रीलंका के बीच खिताबी टक्कर
महिला एशिया कप का फाइनल मैच आज भारत और श्रीलंका के बीच होगा। टूर्नामेंट में दोनों टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा है। दोनों टीमें इस एशिया कप में एक भी मैच नहीं हारी हैं।

भारत 9वीं बार एशिया कप का फाइनल खेल रही है, श्रीलंका छठी बार फाइनल में पहुंची हैं। दोनों टीमें लगातार दूसरी और कुल छठी बार खिताबी मुकाबले में भिड़ेंगी। एशिया कप के हर फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराया।
भारत फॉर्म में हैं। पहले मैच में उसने पाकिस्तान, दूसरे में यूएई, तीसरे में नेपाल और सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया। श्रीलंका ने पहले मैच में बांग्लादेश, दूसरे में मलेशिया, तीसरे में थाईलैंड और सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराया।
मैच वाले दिन यहां बारिश की थोड़ी संभावना है। विमेंस एशिया कप फाइनल मैच के दौरान थोड़ा बादल रहेगा। तापमान 29 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
रंगिरी दांबुला स्टेडियम श्रीलंका में होने वाले एशिया कप के सभी मैच यही खेले जाएंगे। यहां अब तक 17 महिला टी-20 इंटरनेशनल हो चुके हैं। यहां टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने वाली टीम ने 11 मैच जीते हैं। दोनों ही टीम के कप्तान टॉस जीतकर बॉलिंग लेना चाहेंगे। दांबुला स्टेडियम की पिच बॉलर्स को मदद करती हैं।
महिला एशिया कप की शुरुआत 2004 से हुई थी। जब भारत ने इसे जीता था। 9वीं बार ये टूर्नामेंट हो रहा है। अबतक हुए 8 मुकाबलों में भारत ने 7 बार इस टूर्नामेंट को जीता है, बांग्लादेश ने 1 बार एशिया कप जीता है।
संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना,शेफाली वर्मा, उमा छेत्री, जेमिमा रौड्रिग्स, रिचा घोष, पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह, राधा यादव और तनुजा कंवर
श्रीलंका : चमारी अथापथु (कप्तान), विश्मी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, हासिनी परेरा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, इनोशी प्रियदर्शनी, उदेशिका प्रबोधनी, सुगंधिका कुमारी और अचिनी कुलसुरिया