पेरिस ओलंपिक में भारत का पहला पदक, मनु भाकर ने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता कांसा
पेरिस ओलंपिक की पदक तालिका में भारत का खाता खुल गया है। स्टार भारतीय शूटर मनु भाकर ने इतिहास रचते हुए कांस्य पदक जीता।

उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में तीसरा स्थान हासिल करने के बाद कांस्य पदक जीता। वह ओलंपिक में निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। वह मात्र 0.1 के स्कोर से रजत पदक चूक गयी।
मनु ने आठ महिलाओं के फाइनल में 221.7 का स्कोर हासिल किया। महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण और रजत पदक दक्षिण कोरिया की दो खिलाड़ियों ने जीता। ओह ये जिन 243.2 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक और किम येजी ने 241.3 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता।
22 साल की निशानेबाज ने रविवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में तीसरा स्थान हासिल करने के बाद कांस्य पदक जीता। इसी के साथ वह ओलंपिक में निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।