Trending

पेरिस ओलंपिक : सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सके श्रीहरि व धिनिधि

पेरिस ओलंपिक की तैराकी स्पर्धा में भारत की चुनौती खत्म हो गई, जब श्रीहरि नटराज और धिनिधि देसिंघु सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सके।

साभार : गूगल

नटराज 55 . 01 सेकंड की टाइमिंग के साथ 100 मीटर बैकस्ट्रोक में अपनी हीट में दूसरे स्थान पर रहे थे। ओवरआल तालिका में वह 33वें स्थान पर रहे। शीर्ष 16 तैराक ही सेमीफाइनल में पहुंचते हैं। नटराज का निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 53 . 77 सेकंड का है।

पहली बार ओलंपिक में उतरी भारतीय दल की 14   वर्षीय देसिंघु 200 मीटर महिला फ्रीस्टाइल हीट में अव्वल रही। पहली हीट में उन्होंने 2 : 06.96 का समय निकाला, 30 प्रतियोगियों में वह 23वें स्थान पर रहीं।