Trending

पेरिस ओलंपिक : निकहत जरीन मुक्केबाजी के प्री-क्वार्टर फाइनल में

निकहत जरीन ने जर्मनी की मैक्सी करीना क्लोएट्जर पर जीत के साथ महिलाओं के 50 किग्रा ओलंपिक के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इस मुक्केबाज ने अंतिम 32 दौर के मुकाबले में जर्मनी की मुक्केबाजी के खिलाफ 5-0 से जीत दर्ज की।

साभार : गूगल

निकहत के सामने प्री-क्वार्टर फाइनल में चीन की वू यू की चुनौती होगी। वू यू को पहले दौर में बाई मिली है। जर्मनी की मुक्केबाज ने शुरुआत में आक्रामक रुख अपनाकर निकहत को चौंकाया।

दोनों मुक्केबाजों ने एक-दूसरे को कुछ सटीक पंच लगाये। क्लोएट्जर ने लंबाई में निकहत से कम होने के बावजूद करारे प्रहार के किये और पहले दौर को जजों के 3-2 के फैसले से अपने नाम करने में सफल रही। निकहत ने लय हासिल की और कुछ दमदार और सटीक पंच से जर्मनी की मुक्केबाज को बैकफुट पर धकेल दिया।

सिर सीधा नहीं रखने की वजह से क्लोएट्जर को एक अंक से दंडित किया गया, निकहत ने इसी गलती के कारण इस बढ़त को गंवा दिया। निकहत बेहतर रणनीति खेल से जजों को प्रभावित करने में सफल रही।

निकहत ने तीसरे दौर में सटीक प्रहार करना जारी रखा। उनके आक्रामक अंदाज से क्लोएट्जर बचाव की मुद्रा में आ गयी और उन पर थकान हावी दिखी। भारतीय मुक्केबाज ने इस दबदबा के साथ मैच जीता।

निकहत रिंग में उतरने वाली दूसरी भारतीय है। उन से पहले शनिवार देर रात एशियाई खेल की कांस्य पदक विजेता प्रीति पवार ने महिलाओं की 54 किग्रा वर्ग में जीत के साथ प्री-क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की है।