Trending
पेरिस ओलंपिक : क्वार्टरफाइनल में भारतीय महिला तीरंदाजी टीम की हार
भारतीय महिला तीरंदाजी टीम पेरिस ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड से 0 . 6 से हार गई। चौथा ओलंपिक खेल रही दीपिका कुमारी, अंकिता भकत और भजन कौर की तिकड़ी 51 . 52, 49 . 54, 48 . 53 से हार गई।

अंकिता और दीपिका ने खराब प्रदर्शन किया, भजन ने अच्छा स्कोर बनाया। तीरंदाजी में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाली टीम को दो अंक मिलते हैं, ड्रॉ पर दोनों टीमों को एक एक सेट प्वाइंट मिलता है। भारत ने क्वालीफिकेशन में चौथे स्थान पर रहने के बाद क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।