Trending

पेरिस ओलंपिक रोइंग : बलराज पंवार पुरुष एकल स्कल्स के अंतिम आठ में

भारतीय रोवर बलराज पंवार ने पेरिस ओलंपिक रोइंग इवेंट के पुरुष एकल स्कल्स रेपेचेज राउंड में दूसरे स्थान पर रहते हुए इस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

साभार : गूगल

बलराज ने 7:12.41 समय के साथ 2000 मीटर की दूरी तय की और इस राउंड में दूसरे स्थान पर रहे। भारतीय रोवर ने 1000 मीटर की दूरी तय करने के लिए 3:33.94 का समय लिया और वहां भी वह दूसरे स्थान पर रहे। इससे पहले उन्होंने 1:44.13 समय में 500 मीटर की दूरी तय की।

बलराज मोनाको के क्वेनटिन एंटोगनेली (7:10.00) से पीछे रहे, जिन्होंने पहला स्थान हासिल किया। तीन रेपेचेज राउंड के प्रत्येक दो शीर्ष रोवर क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालीफाई करते हैं। प्रत्येक रेस में कुल पांच रोवर ने भाग लिया।